वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) ने बीते वित्तीय वर्ष में 5.62 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 0.36 प्रतिशत अधिक है। यात्री यातायात से 1296.82 रुपये की आय हुई, जो विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में 5.45 फीसदी ज्यादा है। माल यातायात से 57.65 करोड़ की आय हुई। इस दौरान 45.3 किमी रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण पूरा किया गया। शेष लार रोड से बेल्थरा रोड (13.85 किमी.) खंड के दोहरीकरण तीव्र गति से चल रहा है। यह जानकारी लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) कार्यालय में डीआरएम आशीष जैन ने गुरुवार को पत्रकारों को दी। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 12 समपारों को अंडरपास बनाकर बंद कर दिया गया है। स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफार्म, दिव्यांगजन टायलेट, 13.67 किमी. की ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्न...