भागलपुर, मई 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मंगलवार को करीब आधी रात में एक बार फिर से आंधी-बारिश का कहर बरपा। सोमवार की रात में 110 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चले चक्रवाती तूफान ने शहरी क्षेत्र को तहस-नहस कर दिया था। मंगलवार की आधी रात करीब साढ़े 12 बजे से लेकर बुधवार की अलसुबह साढ़े तीन बजे के बीच तीन बार औसतन 50 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चली। इस आंधी में शहर के कई हिस्सों की गुल कर दी। वहीं शहर के बचे-खुचे कमजोर पेड़ धराशायी हो गये। यह भी पढ़ें- पुरवा के प्रभाव से गिरेगा पारा, गर्मी से मिलेगी आंशिक राहत मौसम विभाग की रिपोर्ट वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान शहरी क्षेत्र में 49.0 मिमी बारिश हुई। वहीं सबौर में 56.4 मिमी, नाथनगर में 35.4 मिमी और सुल्तानगंज क्षेत्र में 30.4 मिमी बारिश हुई। वहीं नौतपा के दिन से ही ...