जमशेदपुर, अप्रैल 30 -- जमशेदपुर। झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, भारी बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि व वज्रपात की संभावना है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 24 घंटे में इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट यह भी पढ़ें- झारखंड में आग उगलती गर्मी के बाद 4 दिन ओलावृष्टि और वज्रपात, IMD ने बताया- कहां-कहां बारिश

हिंदी हिन्दुस्तान ...