जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में धान की खरीद प्रक्रिया संतोषजनक नहीं है। विगत 10 दिनों में कुल 295 किसानों ने 18,421 क्विंटल धान बेचे हैं। इनमें से 80 किसानों को ही भुगतान मिला है। इन किसानों को एक करोड़ 25 लाख 49 हजार 512 रुपये का भुगतान किया गया है। इनमें बोनस की राशि भी शामिल है। हालांकि 215 किसान अभी भी अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। इस प्रकार सरकार का धान किसानों को ऑन द स्पॉट भुगतान का दावा फेल है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में कुल 54 धान क्रय केन्द्र प्रस्तावित हैं। परंतु 10 दिन बाद भी 11 केन्द्रों का उद्घाटन ही नहीं हुआ है। सभी केन्द्रों का उद्घाटन नहीं होने के पीछे जन प्रतिनिधियों के द्वारा समय नहीं देना और संसाधनों की कमी बताई जाती है। इस बार सरकार किसानों को 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत का भ...