जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में 77 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 75 केन्द्र शहर, जबकि दो ग्रामीण क्षेत्र गालूडीह व पोटका के गितिलता में हैं। तीन पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 36,260 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग का समय सुबह 7 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली 8.30 बजे से 10.30, द्वितीय पाली 11.30 बजे से 1.30 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। पहली पाली की परीक्षा के बाद कोई बाहर नहीं निकल सकेगा। शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए 193 मजिस्ट्रेट और भारी संख्या पुलिसकर्मी और अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इनमें 77 स्टैटिक, 77 पेट्रोलिंग और 29 फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट व 10 रिजर्व दंडाधिकारी शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.