पूर्वी सिंहभूम, जुलाई 2 -- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार तक मलेरिया से हुई पांच मौत और लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी डीसी को पत्र जारी कर मलेरिया रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभाव से व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।युद्धस्तर पर काम करने का निर्देश बता दें कि राज्य में जून माह को 'मलेरियारोधी माह' के रूप में मनाया गया है। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को मानसून से पहले अलर्ट जारी कर बुखार की जांच, पूरे इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया से पांच मौत मलेरिया रोधी उपायों में लापरवा...