जमशेदपुर, अगस्त 28 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 39 थानों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने पूरे झारखंड के 606 पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को मंजूरी दी है। योजना के तहत करीब 90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कैमरे लगने के बाद थानों में होने वाली गतिविधियों के साथ हंगामा, विवाद और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का उद्देश्य थाने की गतिविधियों में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। कैमरों के जरिए थाना परिसर में आने-जाने वाले लोगों और महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। किसी तरह की घटना होने पर सीसीटीवी फुटेज जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- घर बंद करके बाहर जाने क...