जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम के तीन मेधावी छात्रों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) के लिए हुआ है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 से 14 अक्तूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में ये बाल वैज्ञानिक झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपने अनूठे नवाचार मॉडल प्रदर्शित करेंगे। झारखंड से चयनित कुल 30 विद्यार्थियों में पूर्वी सिंहभूम के इन छात्रों की सफलता को पूरे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाने वाले इन तीनों छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव प्राप्त करने के लिए सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान भ्रमण का भी अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- एनटी...