घाटशिला, जून 2 -- पोटका, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के कोवाली में जंगल किनारे महुआ चुनने के दौरान वृद्धा की एक युवक ने लाठी व पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। घटना कोवाली थाना क्षेत्र की नारदा पंचायत के कुंदरुकोचा गांव के सोमवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह बुसकी मुर्मू (75) नामक वृद्ध महिला सुबह पेड़ के नीचे महुआ सहित अन्य वस्तुएं चुन रही थी। इस दौरान गांव के राम सरदार ने अचानक महिला के चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया व लाठी से पिटाई शुरू कर दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया。 यह भी पढ़ें- कुंदरुकोचा में मंदबुद्धि व्यक्ति ने की अधेड़ महिला की पत्थर से कूचकर हत्या ग्रामीणों की प्रतिक्रिया आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे हमलावर राम की पकड़ कर पिटाई की फिर उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण...