वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 15 -- UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर टीसीएस एवं टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी उपस्थित रहेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन पर 'एआई अवेयरनेस फॉर आल' ट्रेनिंग वर्कशॉप का भी शुभारंभ होगा। गोरखपुर के ही एमजीयूजी में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और किसानों को सम्मानित भी करेंगे। एमपीआईटी में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित हुआ है। कॉम्प्लेक्स में ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड थ्री डी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर सि...