सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- मंगलवार की तड़के घर से निकली महिला का शव कलसिया गांव के निकट पूर्वी यमुना नहर में नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी प्रदीप कुमार की करीब तीन बजे आंख खुली तो उसकी पत्नी सपना (38 वर्ष) चारपाई से गायब थी, उसने पास के कमरे में सो रहे अपने पिता महेंद्र कश्यप को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आसपास कस्बे में महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सुबह होने पर परिजनों ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे जांच कराए, करीब ढाई बजे मंडी के पास से सपना पैदल नहर की ओर जाती दिखाई दी। इसके बाद परिजन पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए महिला की तलाश कर ही रहे थे कि करीब नौ बजे कलसिया गा...