बागपत, मई 11 -- चांदीनगर। रटौल के सब्जी विक्रेता से पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर डगरपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर हजारों की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। रटौल निवासी सब्जी विक्रेता जुल्फीकार रिक्शा के जरिए गांव-गांव सब्जी बेचने का काम करता है। उसने बताया कि वह सिरौली गांव में सब्जी बेचकर पूर्वी यमुना नहर के रास्ते से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह डगरपुर गांव के समीप पहुंचा, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रटौल चौकी इंचार्ज भूरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, तो वह गाजियाबाद क्षेत्र का पाया गया। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस को घटना...