बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गठिना पुल के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूट गई। पटरी टूटने के कारण नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे दर्जनों किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों का कहना है कि पानी भरने से गेहूं फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, पटरी टूटने की सूचना मिलते ही स्थानीय किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी और बोरियों की सहायता से पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं सहित अन्य फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। यह भी पढ़ें- बाघमरवा व कटहा खंधा के ध्वस्त पुल का जेई ने किया निरीक्षण इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। यह उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिरने ...