वाराणसी, फरवरी 28 -- रामनगर (वाराणसी)। पीएसी पूर्वी जोन अन्तरवाहिनी बास्केटबॉल एवं हैण्डबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला 34वीं वाहिनी एवं 36वीं वाहिनी के बीच खेला गया। इसमें 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर ने 61-18 से मैच जीत लिया। जबकि, हैंडबॉल का फाइनल मुकाबला 36वीं वाहिनी भुल्लनपुर एवं 12वीं वाहिनी फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें भी 36वीं वाहिनी ने 22-19 से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मनोज कुमार सोनकर ने बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल में विजेता एवं उपविजेता टीम को चल वैजयंती प्रदान कर पुरस्कृत किया। सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव, शिविरपाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र कुमार, सूबेदार संजय सिंह, सूबेदार अंकित स...