वाराणसी, फरवरी 26 -- रामनगर (वाराणसी)। 36वीं वाहिनी पीएसी में पूर्वी जोन अन्तरवाहिनी बास्केटबॉल, हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का बुधवार को मुख्य अतिथि सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सलामी उप सेनानायक प्रमोद कुमार यादव और सहायक सेनानायक राजेश कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। खेल प्रारंभ होने से पूर्व प्रतिभागी टीमों ने मुख्य अतिथि को फ्लैग मार्च कर सलामी दी। वहीं, बास्केटबॉल में 4वीं वाहिनी प्रयागराज बनाम 20वीं वाहिनी आजमगढ़ के बीच, 39वीं मिर्जापुर बनाम 48वीं सोनभद्र के बीच हुआ। इसके अलावा 33वीं झांसी बनाम 42वीं प्रयागराज, 34वीं वाराणसी बनाम 37वीं कानपुर के बीच प्रतियोगिता हुई। जबिक, हैण्डबॉल के मैच 37वीं कानपुर बनाम 42वीं प्रयागराज। 39वीं मिर्जापुर बनाम 48वीं सोनभद्र, 20वीं आजमगढ़ ब...