पूर्वी चंपारण से भागे प्रेमी युगल अस्पताल में धराए
गोपालगंज, मई 13 -- गोपालगंज।मॉडल सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को प्रेमी युगल को संदिग्ध स्थिति में देखकर मरीजों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वे पूर्वी चंपारण के निवासी हैं और विवाह के लिए घर से भागे हैं। इसके बाद उन्हें नगर थाना को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के युवक का अपने ही गांव की युवती से प्रेम संबंध था। मंगलवार की देर रात दोनों में गोपालगंज पहुंचे और मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रुक गए। रात में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन सुबह उनकी स्थिति संदिग्ध देखकर लोगों ने डायल 112 को सूचित किया। डायल 112 की पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ के बाद नगर थाना पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.