पटना, जनवरी 31 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की पटना क्षेत्रीय इकाई ने पूर्वी चंपारण में 77 लाख रुपये मूल्य की 31.09 किलो चरस बरामद की है। इसकी तस्करी बाइक से हो रही थी। संबंधित व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही बाइक भी जब्त कर ली गई है। सूचना पर डीआरआई की टीम ने पूर्वी चंपारण जिले में छपवा-तुरकौलिया रोड के पास एक बाइक को रोका, जिस पर एक व्यक्ति जूट की बोरी में चरस के 63 पैकेट ले जा रहा था। फील्ड ड्रग टेस्टिंग किट से जांच करने पर यह पदार्थ चरस होने की पुष्टि हुई। विस्तृत जांच में पता लगा कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी हो सुनियोजित तरीके से की जा रही है। मादक पदार्थ को छिपाने के लिए बाइक के पेट्रोल टैंक में गुप्त तहखाना बनाया गया था। साथ ही सीट के भीतर अलग से एक सहायक ईंधन प्रणा...