मोतिहारी, अगस्त 27 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्वी चम्पारण में उर्वरक बिक्री की नयी व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम (एफएसएएस) विकसित की गयी है। इसमें आईएफएमएस व एग्रीस्टैक के माध्यम से किसान खुदरा विक्रेताओं से खाद की खरीदारी करेंगे। दूसरे चरण में राज्य के 19 जिलों में पहली सितम्बर से इसे लागू करने की तैयारी है जिसमें पूर्वी चम्पारण जिला भी शामिल है।

किसानों के पास फामर्स रजिस्ट्री का आईडी होना अनिवार्य किसान पहले आधार नंबर देकर खुदरा खाद विक्रेता से पॉस मशीन पर अंगूठा लगा आसानी से खाद खरीद लेते थे। किसानों को खाद लेने में कोई परेशानी नहीं होती थी। लेकिन इस नये सिस्टम के तहत किसानों को अपना एंड्रॉयड मोबाइल रखना होगा। इसमें कृषि निदेशालय के द्वारा जारी किया गया ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जारी गाइ...