पटना, मार्च 7 -- पूर्वी चंपारण, अररिया, सारण, बेगूसराय और किशनगंज में नये थाना भवन और आधारभूत संरचना का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए योजना पर 46 करोड़ 34 लाख 07 हजार 700 रुपये खर्च किये जाने की मंजूरी दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इन जिलों के थानों में नये भवन और आवश्यक सुविधाओं के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया था। इन प्रस्तावों के आधार पर पांच नई योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। कहा कि बेगूसराय जिले में पुलिस अधीक्षक के नये कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन जी प्लस तीन संरचना में बनाया जायेगा। इस परियोजना पर 853.91 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इसी तरह, पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना परिसर में नये थाना भवन पर 11.44 करोड़ रुपये, अररिया...