पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता गवर्निंग बॉडी के तपन हुए सदस्य मनोनीत
सराईकेला, मई 27 -- खरसावां। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता सह संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने सरायकेला छऊ के विख्यात गुरु और राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन कुमार पटनायक को गवर्निंग बॉडी का सदस्य मनोनीत किया है। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पटनायक आगामी दो वर्षों तक अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंध में निदेशक आशीष कुमार गिरि ने जारी पत्र में जानकारी दी है। अपने मनोनयन पर खुशी जताते हुए गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ कला के साथ-साथ मुंडारी, हो, रिंझा, पाइका समेत विलुप्त होती लोक कलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय सांस्कृतिक पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे।गौरतलब ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.