आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल नंबर 241 पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित कार पुलिया में जा गिरी। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी रविंद्र कुमार वर्मा की बहन की 29 अप्रैल को शादी होनी है। शुक्रवार शाम को रविंद्र बहन की शादी का कार्ड लेकर चालक अबू साद के साथ परिचितों को बांटने के लिए कार से जा रहे थे। शहर कोतवाली के उकरौंड़ा गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल नंबर 241 पर सामने से आ रही बेकाबू कार से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर 12 फिट नीचे पुलिया में जा गिरी। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों...