मथुरा, मार्च 3 -- पूर्वांचल समिति द्वारा आयोजित पूर्वांचल होली मिलन समारोह का आयोजन रेलवे ग्राउंड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुषों ने होली गीतों विशेषकर परम्परागत पुरवईया व ब्रज लोक गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। पूर्वांचल समिति मथुरा के कार्यकारणी अध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि पूर्वांचल होली मिलन समारोह का उद्देश्य पारस्परिक भाई चारा, प्रेम सौहार्द्र, आपसी सहयोग की भावना को बनाए रखना है। समिति के सचिव एसके राय द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विलुप्त होती पूर्वांचल संस्कृति को संजोए रखना एवं पारस्परिक सदभाव, प्रेम को बनाए रखना है। समिति के कोषाध्यक्ष मधुरेन्द्र सिंह ने कहा कि उद्देश्य आपसी प्रेम भाव एवं सहयोग को बनाए रखना है। समिति के संरक्षक राजेश सिंह पिंटू, राजीव सिंह, उपाध्यक्ष पवन...