मथुरा, मार्च 2 -- मथुरा। पूर्वांचल समिति द्वारा आयोजित पूर्वांचल होली मिलन समारोह में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुषों ने होली गीतों विशेषकर परम्परागत पुरवईया व ब्रज लोकगीत संगीत की प्रस्तुति दी। रेलवे ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वांचल समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि पूर्वांचल होली मिलन समारोह का उद्देश्य पारस्परिक भाई चारा, प्रेम सौहार्द्र आपसी सहयोग की भावना को बनाए रखना है। समिति के सचिव एसके राय ने बताया कि पूर्वांचल समिति होली मिलन समारोह कार्यक्रम 2010 से लगातार कराते आ रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य विलुप्त होती पूर्वांचल संस्कृति को संजोए रखना है। कार्यक्रम में मधुरेन्द्र सिंह, समिति के संरक्षक राजेश सिंह (पिंटू ), राजीव सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार, उप सचिव दिनेश सिंह, पिंकू गौतम, कुलदीप दुबे, अंजनि कुमार पांडेय, अव...