सीवान, जनवरी 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में रविवार को दोपहर से लेकर शाम तक परीक्षा रूट पर संचालित विभिन्न ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। खासकर डाउन लाइन में चलने वाली गोरखपुर जंक्शन से कोलकाता जाने वाली ट्रेन संख्या 15028 पूर्वांचल एक्सप्रेस व अमृतसर जंक्शन से कटिहार जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में सबसे अधिक भीड़ रही। पाया गया कि परीक्षा समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी स्थानीय जंक्शन पर पहुंचे थे, इससे प्लेटफॉर्म नंबर एक यात्रियों से खचाखच भर गया। परीक्षा केंद्रों से निकलने के बाद परीक्षार्थी सीधे स्टेशन पहुंचे और अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने वाली ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान स्टेशन परिसर में लगातार चहल-पहल बनी रही। डाउन की ओर जाने वाली पहली प्रमुख ट्रेन पूर्वां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.