पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 छात्रों का चयन
जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित जिंदल शॉ लिमिटेड की प्लेसमेंट ड्राइव में इस वर्ष विश्वविद्यालय को सफलता मिली है। इस दौरान कुल 12 मेधावी छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चार छात्र और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के आठ छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से विश्वविद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप सिंह सहित प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. दीप प्रकाश सिंह और डॉ. अनुराग सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.