बलिया, अगस्त 21 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन जैसे संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने, कल्याणकारी राज्य के अनुरूप नीतियों के कार्यान्वयन के लिए कारपोरेट पर टैक्स लगाने जैसे नौ सूत्री एजेंडा को लेकर नौ अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा शुक्रवार को रसड़ा पहुंचने पर किसान नेता राघवेन्द्र कुमार की अगुवाई में युवाओं ने स्वागत किया। मथुरा पीजी कॉलेज, भगतसिंह तिराहा, तहसील परिसर, पकवाइनार चट्टी पर छात्रों, युवाओं, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों व किसानों से संवाद किया गया। वक्ताओं कहा कि नयी पीढ़ी ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे लोकतांत्रिक मुद्दों को राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श में स्थापित करने में बड़ी भूमिका अदा की है। यह भी पढ़ें- 'पेंशन तिरंगा यात्रा' से बुलंद की ओपीएस की आवाज आज यह सवाल मह...