देवरिया, सितम्बर 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के निवासी अवध किशोर त्रिपाठी को दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनने पर बुधवार को उनके प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वांचल से जुड़े जो लोग दिल्ली में रहते हैं उनके हर सुख-दुःख में मैं हमेशा खड़ा रहा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा। संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूर्वांचल के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।स्वागत करने वालों में भाजयुमोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विंन्देश पांडेय, उपाध्यक्ष , संजीत नाथ त्रिपाठी, विरेन्द्र पांडेय, नीरज सिंह, अमन शुक्ला, प्रवीण पाण्डे...