गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल इस वर्ष पूर्वांचल के सात जिलों में 140 छोटे और उभरते उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष इन्क्यूबेशन कार्यक्रम संचालित करेगा। इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय ने तारामंडल स्थित नेटवर्क कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यह पहल देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर और महाराजगंज में एक साथ लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयनित उद्यमों में 50 प्रतिशत महिला नेतृत्व वाले होंगे, जबकि 45 से 50 उद्यम डिजिटल क्षेत्र से जुड़े होंगे, ताकि तकनीक आधारित व्यवसायों को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के तहत एक वर्ष तक व्यवसाय योजना, वित्तीय प्रबंधन, लागत-लाभ विश्लेषण, डिजिटल मार्केटिंग और बाजार से जुड़ाव पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। अनुभवी मेंटर्स का सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर भी मिल...