चंदौली, मई 30 -- पीडीडीयू नगर/शहाबगंज। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अत्यंत गंभीर रेड अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दोपहर बाद सवा तीन बजे मोबाइल फोन पर अचानक बजने वाले आपदा चेतावनी अलर्ट से लोग घबरा गए। अलर्ट में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश, तेज आंधी, 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- मौसम को लेकर लगातार आ रहे अलर्ट मैसेज देख सकते में लोग यह भी पढ़ें- सुबह छाए रहे बादल तो शाम को आंधी के साथ हुई जमकर हुई बारिश यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश ने मचाई भारी तबाही, 34 लोगों की मौत, 21 जिलों के लिए...