बरेली, मई 28 -- मनौना धाम से बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी बदमाश योगेश कन्नौजिया और पवन कुमार से पूछताछ में पुलिस को गैंग के कई नाम पता चले हैं। मुख्य आरोपी लखीमपुर का उत्तम बताया गया है। उसकी तलाश में टीम लगी है। यह एक गैंग हैं, जिसका नेटवर्क पूर्वांचल, दिल्ली और पंजाब तक फैला है। बच्चे की उम्र अधिक निकली, इसलिए पूर्वांचल के व्यक्ति ने बच्चे को खरीदने से मना कर दिया। तभी दिल्ली में डील कर दी थी। मंगलवार रात बच्चे को लेकर जाते समय पुलिस ने योगेश और पवन की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों पकड़े गये। अब उत्तम की तलाश में टीम लगी है। जिससे अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा होगा। 24 मई को सुबह 10 बजे आंवला मनौना धाम में बदायूं उसहैत के गांव डुरिया असगुणा के रमन के बेटे ऋषभ का अपहरण हुआ था। रमन मनौना धाम में सफाई कर्मचारी है। अपहरण की सूचना पर पुलि...