शाहजहांपुर, मार्च 16 -- शाहजहांपुर। पूर्वांचल महासभा की ओर से रविवार देर रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान होली की परंपरा के अनुसार लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारियों ने मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े लोगों ने आपसी एकजुटता और सामाजिक सहयोग पर जोर दिया। बड़ी संख्या में सदस्य और स्थानीय लोग भी समारोह में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...