वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पावर कारपोरेशन ने शुक्रवार को प्रमोशन सूची जारी कर दी है। इसमें तीस अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति की गई है। प्रमोशन के बाद अधीक्षण अभियंताओं को डिस्कॉम भी अलॉट कर दिया है। पूर्वांचल डिस्कॉम मुख्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता नीरज कुमार पांडेय को अधीक्षण अभियंता बनाते हुए उन्हें पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन भेजा गया है। विद्युत वितरण खंड-देवरिया में तैनात अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार चौबे को अधीक्षण अभियंता बनाया गया। इनका तबादला मध्यांचल विद्युत वितरण निगम हुआ है। विद्युत कार्यशाला खंड में तैनात अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम को अधीक्षण अभियंता की पदोन्नति के साथ उन्हें पावर कारपोरेशन में भेज दिया है। अधिशासी अभियंता अंकित कुमार नगरीय विद्युत वितरण खंड-प्रथम (गोरखपुर) मे...