वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के नए निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) अशोक कुमार सेठ ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। जबकि, निदेशक (वित्त) संतोष कुमार साहू ने दो पहले चार्ज ले लिया था। ज्वॉइन करने के बाद अधिकारियों ने अपने अपने कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें निष्ठा और टीम भावना के साथ काम करने की सलाह दी। निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) उत्पादन निगम के मुख्य अभियंता रहे। निदेशक वित्त भुवनेश्वर में रुलर इलेक्ट्रफिकेशन कारपोरेशन में चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। वह ओडिशा हाइड्रोपावर कारपोरेशन और ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ ओडिशा में डायरेक्टर रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल डिस्कॉम के दो निदेशकों ने लिया चार्ज बता दें कि दोनों पद कई महीनों से रिक्त चल रहा था। ...