वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने सोमवार को भिखारीपुर हाइडिल कॉलोनी स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने तकनीकी, आईटी, जीएमआर और जीनस से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। साथ ही विद्युत आपूर्ति, फीडरों की मॉनिटरिंग, उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण, स्मार्ट मीटर परियोजना की प्रगति तथा विभिन्न डिजिटल प्रणालियों के संचालन की जानकारी ली। प्रबंध निदेशक ने तकनीकी एवं आईटी प्रणालियों में बेहतर समन्वय, स्मार्ट मीटरिंग के प्रभावी क्रियान्वयन तथा रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से विद्युत आपूर्ति को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...