वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र की ओर से बीएचयू के रुइया मैदान में पूर्वांचल ट्रॉफी के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें भदोही रामलीला क्रिकेट अकादमी और वाराणसी 'ए' की टीमों ने जीत दर्ज की। इसका आयोजन वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन ने किया है। पहला मैच भदोही रामलीला अकादमी और चंदौली क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही रामलीला अकादमी ने 20 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अनूप यादव ने 75 गेंदों पर शानदार 153 रन बनाए, जबकि कृष्ण ने 51 रनों का योगदान दिया। चंदौली की ओर से गेंदबाजी में हमदान को एकमात्र सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली क्रिकेट अकादमी की टीम 15.3 ओवर में मात्र 90 रन बनाकर आउट हो गई। मुदित यादव (37 रन) और सूर्यांश (15 रन)...