पूर्वांचल के सभी जिलों के लिए:::: जोन में अपराधियों पर लगाम की स्थिति जानी
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने मंगलवार को वाराणसी जोन सभागार में बैठक की। इस दौरान कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, मामलों के निस्तारण, जनशिकायत, आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध निष्पक्ष निस्तारण, वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की समीक्षा की गई। इसके अलावा उन्होंने महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी, एनएसए, गैंगेस्टर जैसे अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी ली। समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक मीरजापुर परिक्षेत्र पूनम, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.