भदोही, मार्च 23 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल के कई मंडियों में गंगा तटीय इलाके में उगी सब्जियों की मांग बढ़ने लगी है। डीघ ब्लाक के गंगा तटीय इलाके में गाजीपुर और बलिया से आए किसान परवल, ननुआ, कद्दू व टमाटर की खेती कर खूब मुनाफा कमा रहे हैं। प्रत्येक दिन कई हजार कुंतल परवल मंडियों में भेजा जा रहा है। गाजीपुर-बलिया जिले से आए किसानों से प्रेरित होकर इस वर्ष स्थानीय किसानों ने भी सब्जी की अच्छी खेती की है। क्षेत्रीय किसानों की माने तो पिछले वर्ष करीब 15 सौ बीघा में परवल की खेती हुई थी। लेकिन इस वर्ष गाजीपुर-बलिया व क्षेत्रीय किसानों को मिलाकर करीब दो हजार बीघे में परवल की खेती हुई है। कोनिया क्षेत्र में गाजीपुर से आए किसान स्थानीय जमीदारों से किराए पर भूमि लेते हैं। उसी खेत में परवल की खेती करते हैं। क्षेत्र के बनकट, दस्सूपुर, डीघ...