भदोही, जून 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में हो रहा मछली का उत्पादन पूर्वांचल के कई जिलों में पहचान बनाती जा रही है। प्रत्येक दिन 40 से 55 कुंतल उत्पादित हो रही मछली को पूर्वांचल के कई जिले में भेजा जा रहा है। मत्स्य पालन कर पट्टा धारक लाभान्वित हो रहे हैं। प्रभारी जिला मत्स्य अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इन दिनों जिले के कुल 850 तालाबों में मत्स्य पालन हो रहा है। प्रत्येक दिन 40 से 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर की दर से मछली का उत्पादन हो रहा है। इन मछली को पट्टा धारक जिले में फुटकर बिक्री संग पूर्वांचल के कई जिलों में थोक के भाव भेज रहे हैं। जिले में उत्पादित मछली अपनी पहचान बनाने लगी हैं। मछुआ समाज के लोग मछली पालन पालन कर लाभान्वित हो रहे हैं। पूर्व में मछुआ समाज के लोगों को मछली बिक्री के लिए साइकिल व बाइक अनुदान पर मुहैया कराया जा चुका ...