नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- एमआरआई, कैथलैब, सीटी स्कैन से लेकर ओपन हार्ट सर्जरी तक की सुविधाएं एक ही छत के नीचे, जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए सरकारी योजनाओं से जुड़ी व्यवस्था भी उपलब्ध स्वस्थ जीवन हर व्यक्ति का सपना है। लेकिन जब कोई गंभीर बीमारी सामने आती है, तो मरीज और उसके परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है सही समय पर उचित उपचार प्राप्त करना। कई बार जांच, विशेषज्ञ परामर्श और इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है। ऐसे में एक ही स्थान पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होना मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत बन सकता है। वाराणसी स्थित अर्वाचीन हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विभिन्न उपचार सेवाओं के माध्यम से पूर्वांचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है। आज चिकित्सा के क्षेत्र में तक...