सुलतानपुर, अप्रैल 22 -- Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के जांबाजों ने बुधवार को युद्धाभ्यास किया। जगुआर, सुखोई, राफेल की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। सुलतानपुर में हुए वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन को लेकर लोगों में कौतुहल का विषय बना रहा। वायुसेना के एयर शो को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। पहलगाम हमले की बरसी पर IAF ने बुधवार को सुलतानपुर में बनी एयर स्ट्रिप पर एयर शो आयोजित किया। कूरेभार क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर प्रस्तावित इस युद्धाभ्यास के मौके पर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर की मौजूदगी में वायुसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। एक से एक लड़ाकू विमानों ने जब एयर स्ट्रिप पर टच डाउन किया तो पूरा इलाका ही गूंज उठा। जग...