अंबेडकर नगर, दिसम्बर 19 -- दुखद मालीपुर थाना क्षेत्र के रूदौली माफी गांव की निवासी थी मृतका मां बेटी पूजा पाठ के लिए राम सलोने का परिवार आटो से दुर्वासा ऋषि दर्शन के लिए जा रहा था दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर,संवाददाता मालीपुर क्षेत्र से मां के त्रयोदशी संस्कार के बाद स्नान व पूजा-पाठ के लिए निकला एक परिवार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे का शिकार होगया जिस में मां बेटी की दर्द नाक मौत होगयी। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जो घटना को सुन रहा है वही संन्न हो जारहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के रुदौली माफी गांव निवासी राम सलोने का परिवार शुक्रवार को दुर्वासा ऋषि दर्शन के लिए ऑटो से जा रहा था। इसी बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 187 और 188 के बीच अचानक चलती ऑटो का गेट खुल गया...