गाजीपुर, अप्रैल 20 -- मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पोल नंबर 300 किमी के पास लखनऊ से राकेश कुमार, मुनारी कुमार अपने गांव सादीपुर,थाना पुरवा,जिला अरवल,बिहार जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर 300 के पास पहुंचे थे कि बाइक चालक मुनारी कुमार को झपकीं आ गयी। जिसके बाद बाइक रेलिंग से टकरा गई जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया। यहां से दोनों को मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। बाइक सवार लखनऊ में रहकर प्राईवेट नौकरी करते हैं। छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे जो आपस में रिश्तेदार भी हैं। यह भी पढ़ें- झपकी लगने से गाड़ी डिवाइडर से टकराई, दंपति घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.