संवाददाता, अक्टूबर 4 -- यूपी के सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। माइलस्टोन 79.6 के पास करीब साढ़े आठ बजे सेना के सूबेदार का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। यूपीडा के मुताबिक एंबुलेंस पंचकूला कमांड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ से देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी सूबेदार सत्यवान सिंह का शव लेकर जा रही थी। एंबुलेंस में सूबेदार के बेटे गौरव सिंह के अलावा राजन सिंह पुत्र भूपति, रामसमुझ पुत्र जयसिंह और चालक जसपाल निवासी डेराबसी, अंबाला सवार थे। हादसे में चारों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत...