सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- धनपतगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार भोर सड़क पर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी दौरान एक कार भी शव को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। घटना मझवारा गांव के पास रविवार भोर करीब चार बजे की है। जहां यूपीडा सुरक्षा कर्मी विनय कुमार को सड़क पर एक शव पड़े होने और एक कार दुर्घटना की सुचना मिली। मौके पर पहुंचे सुरक्षाख कर्मी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी‌। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शिनाख्त का प्रयास किया। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया वाहन दुर्घटना का लग रहा है। शिनाख्त करवाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरक्षा कर्म...