सुल्तानपुर, मई 17 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 155.6 किलोमीटर पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा के अनुसार दोनों युवक ग़ाज़ीपुर से लखनऊ जी तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने बैरियर से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर भेजा गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल मृतक की पहचान भास्कर(20) निवासी खगौल, पट...