पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप ने बस में मारी टक्कर, 15 घायल
सुल्तानपुर, अगस्त 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात पिकअप और सरकारी बस की भिड़ंत में पिकअप चालक समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसा दोस्तपुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 154.2 के पास हुआ। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया। यूपीडा के अनुसार सोमवार रात करीब सवा 11 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ अनार लेकर जा रही पिकअप में पीछे से आ रही सरकारी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप मौके पर ही पलट गई, वहीं अचानक तेज ब्रेक लगने के कारण बस में बैठी सवारियां भी उछलकर बस में गिर गई। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से पलटी स्कूल बस; 20 छात्र बाल-बाल बचे, अंबेडकरनगर में टला बड़ा हादसा हादसे में पिकअप चालक जय गोपाल निवासी दीपनगर, नालंदा, बिहार और उसके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.