मऊ, मार्च 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर अयोध्या से बक्सर जा रही एसयूवी कार स्टेयरिंग फेल होने के कारण पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची रही। घायलों को आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बिहार के बक्सर जिले के छोटका राजपुताना गांव निवासी 40 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी अखिलेश समेत आठ लोग कार से दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या गए थे। सोमवार दोपहर सभी बक्सर लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में अचानक कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हाद...