आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय कार सवार पटना से लखनऊ जा रहे थे। बिहार के पटना निवासी 38 वर्षीय पार्थ गौरव अपनी पत्नी 32 वर्षीय पल्लवी, छह माह के पुत्र और 60 वर्षिया मां आभा के साथ कार से पटना से लखनऊ जा रहे थे। मंगलवार की दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शहर कोतवाली के उकरौड़ा के पास किलोमीटर 248 के पास पहुंचे थे। इस दौरान टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.