पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कोल्डड्रिंक लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
आजमगढ़, जून 28 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिड़हर मय चकगड़ी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 208 के पास शनिवार की अपराह्न कोल्डड्रिंक लदा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक एक्सप्रेस-वे से 10 फीट नीचे चला गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा के बचाव दल ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक मुजफ्फरनगर से कोल्डड्रिंक लेकर पटना जा रहा था।बिहार के गया जनपद के डोभी थाना क्षेत्र के पिपरघट्टी अछमा गांव निवासी 32 वर्षीय श्रीराम प्रजापति ट्रक चलाता है। उसके साथ खलासी उदयराज रहता है। दोनों मुजफ्फरपुर से ट्रक में कोल्डड्रिंक लेकर बिहार के पटना जा रहे थे। यह भी पढ़ें- मोरंग लदा डंपर पलटने से चालक-हेल्पर घायल शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे अहरौला थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.