सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- जयसिंहपुर, संवाददाता । पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की शाम सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी दुखराम (35) पुत्र रामदीन रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 147.5 किलोमीटर पर सड़क पार कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे तत्काल बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल ले गए। वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्...